सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness was created about the PNDT Act by holding a meeting in Reckong Peo

कन्या भ्रूण हत्या और लिंग जांच के प्रति लोगों को करें जागरूक : डॉ. नेगी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Awareness was created about the PNDT Act by holding a meeting in Reckong Peo
रिकांगपिओ में पीएनडीटी एक्ट को लेकर प्रतिनिधियों को जागरूक करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके
विज्ञापन
रिकांगपिओ में बैठक कर पीएनडीटी एक्ट के बारे में किया जागरूक
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। पीएनडीटी अधिनियम का सख्ती से पालन करने और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने को लेकर रिकांगपिओ में बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी ने की। बैठक में पीएनडीटी अधिनियम-1994 पर चर्चा की गई। बैठक में डॉ. नेगी ने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य भ्रूण के लिंग निर्धारण के लिए उन प्रसवपूर्व निदान तकनीकों पर रोक लगाना है, जिनसे कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सके। उन्होंने स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच के प्रति लोगों को जागरूक करें ताकि लिंगानुपात आंकड़ों में जनजातीय जिला किन्नौर में बढ़ोतरी हो सके। बैठक में डॉ. स्वाति नेगी ने सरोगेसी अधिनियम-2023 के बारे में जानकारी प्रदान की और इस अधिनियम की विभिन्न कानूनी बारीकियों से मौजूद लोगों को अवगत करवाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत 10 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इस आधुनिक ब्लॉक में सभी आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में इस नवीन पहल के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया। बैठक में चिकित्सा विशेषज्ञ, जिला न्यायवादी एलएम शर्मा, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article