सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A grand temple is being constructed in Dansa at a cost of crores

Rampur Bushahar News: दमुख देवता के मंदिर के निर्माण में जाइयों ने दिया अंशदान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A grand temple is being constructed in Dansa at a cost of crores
डंसा के जगूणी गांव की महिलाओं ने देवता दमुख डंसा के मंदिर निर्माण को भेंट की राशि। संवाद
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से डंसा में हो रहा भव्य मंदिर निर्माण
Trending Videos

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा साल के अंत में प्रस्तावित
जगूणी गांव की जाइयाें ने देवता साहिब को डेढ़ लाख नकद राशि की भेंट
. मंदिर में शीश नवाया और सुख समृद्धि का लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
भगवान परशुराम की चार ठहरियों में शुमार डंसा के डमयापुरी में नोग घोड़ी देव अधिष्ठाता दमुख के मंदिर का करोड़ों की लागत से निर्माण हो रहा है। निर्माणाधीन नई भव्य कोठी (मंदिर) की प्राण प्रतिष्ठा इस साल के अंत तक प्रस्तावित है। इस मंदिर के निर्माण में ग्रामीण, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अलावा गांव की जाइयां (गांव से बाहर विवाहित महिलाएं) भी अंशदान दे रही हैं। रविवार को जगूणी गांव की जाइयों ने देवता साहिब के दरबार में पहुंच कर इष्ट देवता के सम्मान में शीश नवाया और 135 जाइयों ने करीब डेढ़ लाख रुपये नकद राशि दान स्वरूप भेंट की। परशुराम मंदिर समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए जाइयों का आभार जताया है। प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर परशुराम मंदिर समिति डंसा तैयारियों में जुट गई है। समिति ने दशोटी के आह्वान पर हर घर से सहायता राशि जुटाने की प्रक्रिया भी युद्ध स्तर पर शुरू करवा दी है। नौकरीपेशा और सरकारी पेंशन भोगी लोगों से करीब 15 हजार और अन्य से 10 हजार की सहायता राशि लेने का बीड़ा उठाया है। इसके अलावा श्रद्धालु स्वेच्छा से राशि दान के रूप में सचिव मंदिर समिति कार्यालय पहुंच कर भी राशि जमा करवा सकते हैं। जल्द ही गूगल पे के माध्यम से मंदिर समिति खाते को स्कैन कर या लिंक नंबर पर लोग अंशदान राशि जमा करवा सकेंगे। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी, उप प्रधान गौरी दत्त नेगी, महासचिव जीएल डमालू और कोषाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने कहा कि मंदिर के निर्माण कार्य में बेशकीमती लकड़ियों की नक्काशी के साथ काष्ठकुणी शैली में कुशल कारीगरों के सहयोग से भव्य कोठी का निर्माण किया जा रहा है। कोठी का बाहरी काम लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर के भीतर कार्य को पूरा करवाने की प्रक्रिया जारी है। कोठी की छत में मंडी सराज में स्थापित स्लेटों की खान का पत्थर और स्लेट निर्माण प्रक्रिया के तहत इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि कोठी निर्माण कार्य में दशोटी की जनता का भरपूर सहयोग मिला है। इसके अलावा भाषा कला, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने भी सहायता प्रदान की है।

डंसा के जगूणी गांव की महिलाओं ने देवता दमुख डंसा के मंदिर निर्माण को भेंट की राशि। संवाद

डंसा के जगूणी गांव की महिलाओं ने देवता दमुख डंसा के मंदिर निर्माण को भेंट की राशि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed