{"_id":"69c27e563a19dc14fb0eee10","slug":"ba-bsc-and-bcom-toppers-honoured-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156705-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बीए, बीएससी और बीकॉम के टॉपर्स सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बीए, बीएससी और बीकॉम के टॉपर्स सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम
विद्यार्थियाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रमाें से बांधा समां
खेलकूद, एनएसएस-एनसीसी में भी प्रतिभाएं पुरस्कृत
कुलपति ने दिया अनुशासन और परिश्रम का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब सराहना बटोरी। नृत्य, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि और डॉ. ललिता चंदन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर ठाकुर ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों व स्टाफ की सराहना की।
मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बीए प्रथम वर्ष में श्रुति शर्मा प्रथम, कृतिका द्वितीय और रिमझिम तृतीय रहीं। बीएससी में जैस्मीन ठाकुर प्रथम, प्रांशुल द्वितीय और लकी तृतीय रहे, जबकि बीकॉम में अंकुश प्रथम, कृतिका द्वितीय और अंजली तृतीय स्थान पर रहीं।
द्वितीय वर्ष में बीए की रितिका प्रथम, ज्योति द्वितीय और सविता तृतीय रहीं। बीएससी में रुचिका प्रथम, प्रणव द्वितीय और सपना तृतीय रहीं, जबकि बीकॉम में वंशिता प्रथम, जतिन द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। अंतिम वर्ष में बीए के रजत प्रथम, विजयलक्ष्मी द्वितीय और मोनिका तृतीय रहे। बीकॉम में खुशबू प्रथम, सुनिधि द्वितीय और स्नेह तृतीय रहीं, जबकि बीएससी में विकास प्रथम, योगेश द्वितीय और रुचि तृतीय स्थान पर रहे।
अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं, एनएसएस, एनसीसी, रेंजर-रोवर और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रो. महावीर सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर डॉ. गोपाल, डॉ. महेश चंदन, पीटीए प्रधान संजीव शर्मा और कोषाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Trending Videos