{"_id":"6a353c7362957db1c1018dcc","slug":"bjp-staged-a-protest-against-the-closure-of-nankhari-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162784-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ननखड़ी कॉलेज की बहाली को लेकर ननखड़ी चौक में विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. जल्द नहीं हुआ कॉलेज बहाल तो करेंगे चक्का जाम, सरकार के नुमाइंदों को नहीं देंगे ननखड़ी आने
. ननखड़ी कॉलेज को बंद कर युवा छात्रों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर रही सरकार : कौल
. 18 पंचायतों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और छात्रों ने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के अधिसूचना के बाद क्षेत्र की 18 पंचायतों के ग्रामीणों और युवा वर्ग में खासा रोष है। शुक्रवार को भाजपा मंडल ननखड़ी ने एक बार फिर सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा नेता कौल सिंह ने चेताया कि यदि जल्द कॉलेज की बहाली नहीं हुई, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा और सरकार के नुमाइंदों को ननखड़ी में आने नहीं दिया जाएगा। ननखड़ी कॉलेज को बंद करने की अधिसूचना के बाद क्षेत्र की 18 पंचायतों के ग्रामीणों, महिलाओं और विद्यार्थियों में असमंजस का दौर है। शुक्रवार को भाजपा मंडल के बैनर तले क्षेत्र के लोगों, महिलाओं और कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने ननखड़ी चौक पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन के जरिए सरकार के इस फैसले का विरोध जताया गया और सरकार से इस कॉलेज को बहाल करने की मांग उठाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि ननखड़ी कॉलेज को कागजों में मर्ज किया गया है, जबकि सही मायने में इसे बंद किया गया है। कॉलेज बंद करना केवल युवा और छात्र वर्ग को शिक्षा के अधिकार से वंचित करना है। यह निर्णय युवाओं और छात्रों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में प्रदेश के 10 कॉलेज बंद किए, जिनमें से पांच कॉलेज बहाल कर दिए गए हैं। 10 जून की अधिसूचना में तीन कॉलेज, जबकि बीते वीरवार को 2 कॉलेजों की बहाली हुई है। उन्होंने कहा कि जयनगर दून कॉलेज में 34 बच्चे पढ़ रहे थे। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी कॉलेज में 32 और कुपवी कॉलेज में 62 विद्यार्थी हैं। इन कॉलेजों को बहाल कर दिया गया है। ननखड़ी कॉलेज में द्वितीय और तृतीय वर्ष में 42 विद्यार्थी हैं। यदि इस वर्ष दाखिला जारी रखते तो करीब 30 नए विद्यार्थी कॉलेज पहुंचते। कौल ने कहा कि भाजपा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की लड़ाई लड़ रही है। सरकार को इस कॉलेज में दाखिले बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए थे। कौल ने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में कॉमर्स और विज्ञान विषय ही नहीं है, ऐसे में ननखड़ी कॉलेज में कॉमर्स की शिक्षा लेने कहां से विद्यार्थी पहुंचेंगे। उन्होंने पंचायती राज चुनाव जीतकर आए जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि ननखड़ी कॉलेज की बहाली के लिए सभी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रानु खूंद, मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार, महामंत्री जगदीश, राजेंद्र ठाकुर, पिंकू खूंद, लाल चंद, कर्म सिंह ठाकुर, सुधीर ठाकुर, सुरेंद्र चौहान, मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।