सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bolero meets with accident in Chopal; injured teacher referred to IGMC

Rampur Bushahar News: चौपाल में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, घायल शिक्षक को आईजीएमसी रेफर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bolero meets with accident in Chopal; injured teacher referred to IGMC
चौपाल के धबास में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल के अंतरावली (धबास) में सोमवार को एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक के रूप में केवल एक व्यक्ति सवार था, जिसकी पहचान चौपाल तहसील के गांव अंतरावली (धबास) निवासी 55 वर्षीय जय पाल मेहता के रूप में हुई है। जय पाल मेहता शिक्षा विभाग में कला अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में धबास क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल जय पाल मेहता को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन बेहतर उपचार और चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article