{"_id":"6a3a4e2efe42c71e2f0eea0d","slug":"video-rampur-electricity-pensioners-protest-fuel-charge-pending-demands-himachal-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: रामपुर में विद्युत पेंशनरों का सरकार पर हमला, लंबित मांगों और महंगाई पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: रामपुर में विद्युत पेंशनरों का सरकार पर हमला, लंबित मांगों और महंगाई पर जताया रोष
Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:43 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को फील्ड हॉस्टल रामपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने की। इसमें रामपुर, किन्नौर, कुमारसैन, आनी, निरमंड और नित्थर क्षेत्र के पेंशनरों ने हिस्सा लिया।
बैठक में पेंशनरों ने सरकार पर लंबित मांगों की लगातार अनदेखी का आरोप लगाया और रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में असफल रही हैं, जिससे पेंशनरों और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
संघ के सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बिजली पर 3.31 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लगाना उचित नहीं है। इससे बिजली के बिल बढ़ेंगे और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस, बिजली, सब्जियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि पेंशनरों को देय महंगाई राहत का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।
बैठक में सरकार से लंबित महंगाई राहत जल्द जारी करने और कर्मचारी व पेंशनर हितों से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है।
वरिष्ठ पदाधिकारी लायक राम ठाकुर ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा करने और स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर अधिक ध्यान देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।