फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Book exhibition organized at Rampur College

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

Tue, 04 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Book exhibition organized at Rampur College
पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया। संवाद
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर की पुस्तकालय समिति ने बंसल बुक डिपो रामपुर के सहयोग से परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया के मार्गदर्शन एवं पुस्तकालय समिति की संयोजक प्रो. प्रमिला ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रुचि के अनुरूप पुस्तकों का अवलोकन किया। पुस्तकालय की ओर से सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर कुमार ने भी प्रदर्शनी के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पुस्तकालय समिति की सदस्य डॉ. अनीता कुमारी, प्रो. प्रियंका, प्रो. संगीता और प्रो. अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed