फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide in Pashgaon, Ganvi Panchayat

Rampur Bushahar News: पशगांव में मकान पर गिरीं चट्टानें, मजदूरों और परिवार ने भाग कर बचाई जान

Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पशगांव में मकान पर गिरीं चट्टानें, मजदूरों और परिवार ने भाग कर बचाई जान
विज्ञापन

घटना के समय पांच सदस्यों का परिवार और पांच मजदूर घर में थे मौजूद
. घर के आसपास लगे फलदार पेड़ों को भी पहुंचा नुकसान
. प्रशासन ने राहत के नाम पर अभी तक दिया एक तिरपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के दुर्गम क्षेत्र गानवी पंचायत के पशगांव में भूस्खलन से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बहादुर सिंह के परिवार और नेपाल मूल के पांच मजदूरों ने भागकर जान बचाई। पशगांव में सुबह करीब 5:30 बजे कई सौ मीटर ऊंची पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरीं। पहाड़ी से गिरती चट्टानों की आवाज सुनकर घर में रह रहे बहादुर सिंह के परिवार के पांच सदस्य और पांच मजदूर सतर्क हो गए। वह समय रहते भाग कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। इसी बीच पहाड़ी से गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों ने घर के एक कमरे और रसोई को पूरी तरह तोड़ दिया। क्षतिग्रस्त मकान अब भी खतरे में है। पहाड़ी से गिरी इन बड़ी चट्टानों से घर के आसपास लगे फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवार अब खतरे को देखते हुए अपने घर से दूर एक लेबर शेड में रहने को मजबूर है। मजदूर भी वहां से दूसरी जगह चले गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को केवल एक तिरपाल ही राहत के नाम पर दिया गया है। नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी ने बताया कि गानवी सर्किल के पटवारी के माध्यम से यह तिरपाल दिया गया। नेगी ने स्वीकार किया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने अब पटवारी को मौके पर भेजकर फिर से जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। पटवारी बुधवार को फिर से घटनास्थल का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article