{"_id":"6a71be0b447ecad4a903133d","slug":"expedite-the-procedures-related-to-the-creation-of-the-sub-tehsil-in-ganvi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166400-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गानवी में उप तहसील निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाएं जल्द करें पूरी : नंद लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गानवी में उप तहसील निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाएं जल्द करें पूरी : नंद लाल
विज्ञापन
रामपुर में आयोजित बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा करते विधायक नंद लाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष ने की विकास कार्यों की समीक्षा
सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करे। सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने रामपुर के पंचायत समिति सभागार में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने गानवी में उप तहसील निर्माण से संबंधित प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही रामपुर में पार्किंग और ननखड़ी में बस अड्डे समेत अन्य विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़े विकास कार्यों और समस्याओं का ब्योरा रखा। बैठक में देलठ-नागाधार सड़क निर्माण, जबला-खलेड़ा सड़क और ननखड़ी महाविद्यालय भवन के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए।
बैठक में रामपुर के सफेद ढांक, खोपड़ी क्षेत्र में रॉकफॉल सुरक्षा कार्य करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा एनएच-5 पर सड़क संकेतक स्थापित करने, विद्युत ट्रांसफार्मरों एवं स्मार्ट मीटरों की स्थापना, नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए। साथ ही विधायक एवं सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति और महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। बैठक में आईटीआई खड़ाहण के समीप पैदल पुल निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंगल बाल्टी भवन निर्माण, आयुर्वेदिक अस्पताल कुंगल बाल्टी में रिक्त पदों की स्थिति, नगर परिषद रामपुर में पार्किंग निर्माण, किन्नू पंचायत में नाले के सौंदर्यीकरण, नगर परिषद रामपुर के वार्ड-दो में स्ट्रीट लाइट एवं पैदल मार्ग के सुधार और दत्तनगर में सीए स्टोर जैसे कार्यों को लेकर समीक्षा हुई। विधायक नंदलाल ने संबंधित विभागों को सभी लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने, आवश्यक स्वीकृतियां समय पर प्राप्त करने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक विभाग अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति सुनिश्चित करे और विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में वन स्वीकृति, बजट और अन्य प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण विलंब हो रहा है। इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने भविष्य में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठकों में सभी विभागों को पूर्ण तैयारी के साथ भाग लेने और एजेंडा से जुड़े प्रत्येक बिंदु की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नरेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी ननखड़ी मनोज कुमार, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ बागवानी संजय चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता एनएच केएल सुमन, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अंकुश जम्वाल, नप कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
बहुमंजिला पार्किंग और बस अड्डे के शीघ्र निर्माण के निर्देश
विधायक ने रामपुर में बहुमंजिला पार्किंग और ननखड़ी बस अड्डे के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों के माध्यम से समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति पर निगरानी रखी जाएगी।