Himachal Cloudburst: शिमला जिले के ब्रांदली में बादल फटने से खेल मैदान और श्मशान घाट तबाह, देखें वीडियो
रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नरैण के ब्रांदली क्षेत्र में रविवार रात बादल फटने से खड्ड में तेज सैलाब आ गया। बाढ़ की चपेट में आकर खेल मैदान और करशोली गांव का श्मशान घाट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नरैण में रविवार रात बादल फटने की घटना से भारी नुकसान हुआ। ब्रांदली खड्ड में अचानक आए तेज सैलाब ने क्षेत्र के खेल मैदान और करशोली गांव के श्मशान घाट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय खड्ड में अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव आया, जिससे खेल मैदान देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। सैलाब की चपेट में आने से श्मशान घाट भी बह गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद पूरे इलाके में मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि गांव की साझा धरोहर और वर्षों की मेहनत से तैयार की गई सुविधाओं के नष्ट होने का दर्द भी है।
बादल फटने के बाद ब्रांदली खड्ड का जलस्तर लंबे समय तक ऊंचा बना रहा। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
यह घटना उस समय हुई जब शहर में बारिश का दौर जारी था। सौभाग्यवश बारिश के चलते रिज मैदान पर उस समय लोगों की आवाजाही काफी कम थी, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। यदि यह घटना भीड़भाड़ के समय होती तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी, क्योंकि रिज मैदान पर आम दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद रहते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र को घेरकर आम जनता की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। रिज जैसे ऐतिहासिक और प्रमुख पर्यटक स्थल पर इस तरह की संरचनात्मक क्षति ने व्यवस्थाओं की मजबूती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रखरखाव और मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया तो ऐसे और हिस्से भी कमजोर हो सकते हैं।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि स्थिति का तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है और आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे उस ओर न जाएं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थिति को सामान्य कर दिया जाएगा।