पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   First Gram Sabha of Panchayats after the elections

Rampur Bushahar News: चुनाव के बाद पंचायतों की पहली ग्राम सभा, विकास की बनी रूपरेखा

Sun, 05 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सात माह बाद ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन, तैयार किए विकास के कई प्रस्ताव
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना और बीपीएल बारे दी जानकारी
. रामपुर की सभी 39 पंचायतों में ग्राम सभाओं का कोरम हुआ पूरा
. पंचायतों की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी ने दर्ज करवाई अपनी उपस्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के बाद रविवार को पंचायतों में पहली ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों की ग्राम सभाओं में सभी का कोरम पूरा हुआ। पहली ग्राम सभा में भाग लेने को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा गया। अधिकतर पंचायतों के 50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीणों ने ग्राम सभाओं में भाग लेकर पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं, ग्राम सभाओं में विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई गई। सात माह के लंबे अंतराल के बाद रविवार को नव गठित पंचायतों में पहली ग्राम सभा हुई। पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विभागों से जुड़ी जानकारी ग्राम सभा में दी। इन बैठकों में ग्रामीणों को विशेषकर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने, पंचायतों में बीपीएल चयन की सूची तैयार करने और पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों का चयन किया गया। इसके अलावा 16वें वित्तायोग के कार्यों, वी-बीजी-रामजी योजना के तहत होने वाले कार्यों, ग्राम पंचायत विकास योजना, पेंशन सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी गई। ग्राम सभा में पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों को भी अमली जामा पहनाने पर चर्चा हुई और ग्रामीणों के विचार भी सुने गए। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं और मुद्दे भी रखे। साथ ही पंचायतों के विकास संबंधित विभिन्न विषयों को जन प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। अब पंचायतों से तैयार किए गए प्रस्ताव संबंधित खंड विकास कार्यालय और विभिन्न विभागों को भेजे जाएंगे। पहली ग्राम सभा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह रहा। पंचायती राज विभाग ने ग्राम सभा का कोरम पूरा करने के लिए अब 10 प्रतिशत लोगों के उपस्थिति सुनिश्चित करने के फरमान जारी किए हैं लेकिन रविवार को हुई पहली ग्राम सभाओं में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी भाग लेने पहुंची।


सभी पंचायतों में कोरम हुए पूरे

रामपुर विकास खंड के पंचायत उप निरीक्षक आगर दास ने कहा कि रविवार को रामपुर की 39 पंचायतों में सफल ग्राम सभाएं आयोजित हुई। सभी पंचायतों में कोरम पूरे हुए हैं। ग्राम सभाओं में तैयार किए गए प्रस्ताव अब संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed