सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Business at the Phag fair has come to a halt, and instructions have been given to pack up the goods

Rampur Bushahar News: फाग मेले का थमा कारोबार, सामान समेटने के निर्देश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Business at the Phag fair has come to a halt, and instructions have been given to pack up the goods
रविवार को फाग मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मेले के बाजार में अंतिम दिन कम पहुंच खरीदार
Trending Videos


5 मार्च से रामपुर में सजा था जिला स्तरीय फाग मेला

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। फाल्गुन पर्व पर मनाया जाने वाला रामपुर का जिलास्तरीय फाग मेला आधिकारिक रूप से संपन्न हो गया है। मेले के बाजार का कारोबार रविवार से थम गया। नगर परिषद ने मेले में आए व्यापारियों को अपना सामान समेटने के निर्देश दिए हैं। रामपुर के ऐतिहासिक फाग मेला 5 से 8 मार्च तक आयोजित हुआ। मेले में देव विदाई के बाद से व्यापार गतिविधियों का सिलसिला शुरू होता है। मेले के दौरान नेशनल हाईवे-पांच पर सजी दुकानों में व्यापार होता है। करीब 20 दिन तक चली व्यापार गतिविधियां रविवार को संपन्न हो गईं। अंतिम दिन रविवार को कारोबारियों ने बीते दिनों के मुकाबला व्यापार तो किया, लेकिन खरीदारों की कम संख्या से मायूसी हाथ लगी। इससे पहले मौसम की बेरुखी से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। रविवार को ही कई व्यापारी और होटल संचालक अपना सामान लेकर वापस लौट गए। वहीं, शेष बचे व्यापारियों को नगर परिषद के अधिकारियों ने अपना सामान समेटने को कहा। नगर परिषद ने मेले में करीब 120 दुकानों का आबंटन किया था। मेले से प्राप्त आय देवताओं की नजराना राशि और मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। अब सोमवार से मेले में डटे व्यापारियों को दिए गए स्टाल हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि फाग मेले में सजी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से मेले में लगे स्टाल हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article