पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   car falls into satluj near bajir bawdi rampur bushahr

Rampur Bushahr News: बजीर बावड़ी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, चालक घायल; लापरवाही का मामला दर्ज

Sun, 28 Jun 2026 05:29 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 28 Jun 2026 05:29 PM IST
सार

रामपुर बुशहर के बजीर बावड़ी के पास शनिवार शाम एक कार सतलुज नदी में गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। चालक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
car falls into satluj near bajir bawdi rampur bushahr
बजीर बावड़ी के पास सतलुज नदी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस थाना रामपुर के तहत बजीर बावड़ी के समीप एक कार सतलुज नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार का चालक घायल हो गया। उनका उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चालक के बेटे के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। यह घटना शनिवार की शाम को हुई। पुलिस को दिए बयान रियांशु ने बताया है कि वह अपने मित्र के साथ एक कार को धक्का लगा रहा था। कार की चालक सीट पर पिता राज कुमार बैठे हुए थे।

विज्ञापन


करीब 15 से 20 कदम धक्का लगाने के बाद वाहन स्टार्ट हो गया। इसके बाद राज कुमार बिना वाहन रोके बजीर बावड़ी-ब्रो बाईपास सड़क से घर की ओर निकल गए। कुछ देर बाद दो-तीन महिलाओं ने दौड़कर रियांशु को सूचना दी। उन्होंने बताया कि कार सड़क से नीचे गिरकर सतलुज में गिर गई है। सूचना मिलते ही रियांशु और उसका मित्र तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कार आधी सतलुज नदी के पानी में डूबी हुई है। राज कुमार वाहन से कुछ दूरी पर गिरे हुए थे और घायल अवस्था में थे। रियांशु और गोलू ने स्थानीय लोगों की मदद ली। उन्होंने घायल राज कुमार को एक निजी वाहन के माध्यम से खनेरी अस्पताल पहुंचाया। राज कुमार का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed