{"_id":"6a42713681349b95d700c595","slug":"traders-angry-over-order-to-stop-shrikhand-yatra-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163645-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा बंद करने के फरमान पर कारोबारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा बंद करने के फरमान पर कारोबारियों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. चायल-जुआगी के सैकड़ों टेंट कारोबारियों ने मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष को बागीपुल में सौंपा ज्ञापन
. चेताया- किसी भी सूरत में बंद नहीं होगी यात्रा, एसडीएम को भी सौंपेंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
प्रमुख धार्मिक श्रीखंड यात्रा को जिला प्रशासन की ओर से बंद करने के फरमान पर स्थानीय टेंट कारोबारियों ने रोष जताया है। सोमवार को चायल-जुआगी के टेंट कारोबारी मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर से मिले और उपायुक्त कुल्लू के यात्रा बंद करने के जारी फरमान को लेकर रोष जताया। गौर हो कि श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा 10 से 23 जुलाई तक आधिकारिक तौर पर आयोजित होनी थी, लेकिन दो दिन पहले यात्रा को लेकर यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जारी आदेश में यात्रा को बंद करने और तीन दिन के भीतर टेंट शिविर हटाने के आदेश दिए। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने कड़ा विरोध किया है और रोष जताया है। इसी कड़ी में सोमवार को चायल-जुआगी और अन्य पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर को बागीपुल में ज्ञापन सौंपा, जिसमें यात्रा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 2025 में भी सुचारु रूप से यात्रा चली, लेकिन इस बार की यात्रा में उपायुक्त ने यात्रा बंद करने और तीन दिन में टेंट शिविर हटाने के आदेश दिए, जिसका सभी ने विरोध किया। वहीं, चायल पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि यात्रा किसी भी हालत में बंद नहीं हो सकती। इसके लिए चायल के लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम निरमंड से मिलेगा और यात्रा मार्ग के रास्तों का फिर से रेकी करने की मांग रखेगा। उन्होंने कहा कि भीम डवारी से पार्वतीबाग तक वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया गया है और यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है।