पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nangal Devi-Sainj bus service disrupted due to landslide

Rampur Bushahar News: भूस्खलन के कारण नंगल देवी-सैंज बस सेवा ठप, पांच पंचायतों की बढ़ीं दुश्वारियां

Mon, 29 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nangal Devi-Sainj bus service disrupted due to landslide
कनोग जीरो पॉइंट पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई नंगल देवी सैंज सड़क । संवाद
देर रात कनोग खड्ड के पास कनोग जीरो पॉइंट पर भूस्खलन
विज्ञापन

25 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चार से पांच स्थान पहले से ही बेहद संकरे
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में रविवार देर रात कनोग खड्ड के पास कनोग जीरो पॉइंट पर भूस्खलन हुआ। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने नंगल देवी-सैंज संपर्क मार्ग पर बस सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है। मंगलवार से इस मार्ग पर निगम की बसें नहीं चलेंगी, जिससे पांच पंचायतों के ग्रामीण प्रभावित होंगे। इन पंचायतों में सैंज, धमांदरी, ददास, देवरीघाट और जोधपुर शामिल हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कनog जीरो पॉइंट पर सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर चार से पांच स्थान पहले से ही बेहद संकरे हैं। कई जगह बस गुजरते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ताजा भूस्खलन के बाद बस संचालन और अधिक जोखिमपूर्ण हो गया है। यह बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार का मुख्य सार्वजनिक परिवहन साधन है। इस मार्ग पर सुबह ठियोग नंगल देवी से शावग गांव तक बस चलती है। यह रूट करीब 12 किलोमीटर लंबा है। शाम को ठियोग-नंगल देवी-धमांदरी-सैंज रूट पर बस सेवा संचालित होती है। देवरी घाट के प्रधान सुरेश वर्मा ने बताया कि यह सड़क पांच पंचायतों को परिवहन सेवा उपलब्ध करवाती है। बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी होगी। उन्हें निजी वाहनों या अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। उन्होंने सड़क की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि मरम्मत की मांग पहले भी उठाई गई थी। वर्मा ने निगम पर बिना पूर्व सूचना के रूट बंद करने का आरोप भी लगाया। जोधपुर की प्रधान ऋचा वेक्टा ने इस बस सेवा को पंचायत की जीवन रेखा बताया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क मार्ग को जल्द खोलने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बस सेवा बहाल कर जनजीवन सामान्य करने की अपील की।

चालक ने मार्ग की स्थिति को खतरनाक बताया था। यात्रियों और निगम के चालक-परिचालक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बस सेवा बंद की गई है। वर्तमान परिस्थितियों में बस भेजना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा होगा। -- जयप्रकाश,
विज्ञापन

प्रभारी, ठियोग बस अड्डा

विभाग जल्द ही मौके पर मशीनरी भेजकर क्षतिग्रस्त हिस्से पर काम शुरू करेगा। पहाड़ की ओर से कटिंग कर सड़क को चौड़ा करने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य बसों के सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाना है। मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। - नितिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ठियोग मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article