{"_id":"6addfcfc77c9cd95a80361e7","slug":"case-registered-against-contractor-and-supervisor-at-rampur-police-station-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173348-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जम्मू के ध्यानार्थ... हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एक अन्य झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जम्मू के ध्यानार्थ... हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एक अन्य झुलसा
विज्ञापन
रामपुर पुलिस थाने में ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
22 केवी बिजली लाइन से दूरसंचार कंपनी का खंभा छूने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के अपर ढकोलड़ मोड़ के पास 22 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में विद्युत बोर्ड की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन पर कार्य शुरू करने से पहले विद्युत बोर्ड को सूचना नहीं देने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक अनुमति नहीं लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार अपर ढकोलड़ मोड़ के पास नोगली-रामपुर ओल्ड फीडर पर एक दूरसंचार कंपनी का काम चल रहा था। इसी दौरान कंपनी का खंभा ऊपर से गुजर रही चालू 22 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से जम्मू का रियासी निवासी 22 वर्षीय मजदूर गजाय सिंह और एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मजदूर गजाय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। विद्युत बोर्ड के रामपुर-1 अनुभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता मनोज टैगोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार लाइन के निरीक्षण के दौरान दूरसंचार कंपनी का खंभा चालू बिजली लाइन को छूता पाया गया। आरोप है कि ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर ने काम शुरू करने से पहले विद्युत बोर्ड को सूचना नहीं दी और न ही सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद करवाने की अनुमति ली। वहीं, पुलिस थाना रामपुर में शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।