{"_id":"69b7ed373dedbf27cb05affb","slug":"cattle-breeders-enraged-over-non-payment-of-milk-staged-a-road-blockade-in-duttnagar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-156158-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दूध की पेमेंट न मिलने पर भड़के पशु पालक, दत्तनगर में किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दूध की पेमेंट न मिलने पर भड़के पशु पालक, दत्तनगर में किया चक्का जाम
विज्ञापन
दत्तनगर में दूध की पेमेंट न मिलने को लेकर दुग्ध उत्पादक संघ ने किया चक्का जाम। संवाद
विज्ञापन
. दो महीने से अदायगी न होने से दुग्ध उत्पादकों ने मिल्क प्लांट के बाहर खोला मोर्चा
. रामपुर, निरमंड, आनी और कुमारसैन क्षेत्र के पशु पालकों ने जताई नाराजगी
. 23 तक नहीं सुलझी समस्या तो दत्तनगर में शुरू होगी क्रमिक हड़ताल
. मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समय पर अदायगी करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दो महीने से दूध की पेमेंट न मिलने पर पशु पालकों ने सोमवार को दत्तनगर में प्रदर्शन किया। रोषजदा हजारों पशु पालकों ने दत्तनगर में नेशनल हाईवे-पांच पर चक्का जाम कर दिया। दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले चार उप मंडलों के पशुपालकों ने सरकार और मिल्कफेड के प्रति विरोध जताया। दुग्ध उत्पादक संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समय पर दूध की पेमेंट देने की मांग उठाई। संघ ने चेताया कि 23 मार्च तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मिल्क फेडरेशन के खिलाफ क्रमिक हड़ताल शुरू की जाएगी। हिमाचल दुग्ध उत्पादन संघ ने सोमवार को दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर दत्तनगर में मिल्क प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ। पशुपालकों ने पूर्वाह्न 11:35 से लेकर दोपहर 1:07 बजे तक नेशनल हाईवे-पांच को पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक एनएच-पांच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। एनएच के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले रामपुर, ननखड़ी, निरमंड, आनी और कुमारसैन उपमंडल के किसानों ने विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया। करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार रामपुर और मिल्कफेड के मैनेजर ने पशुपालकों को सोमवार शाम तक पेमेंट जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पशु पालकों ने प्रदर्शन रोका और एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में संघ ने कहा कि पशु पालकों की लंबित मांगों को लेकर कई बार लिखित और मौखिक रूप से बातचीत हुई है, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी उचित प्रयास नहीं किए गए हैं। दुग्ध उत्पादकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। दूध उत्पादकों को दूध की पेमेंट नहीं मिल रही है। कई बार दो-तीन महीने बाद पेमेंट मिल रही है। इस कारण दुग्ध उत्पादकों को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर हिमाचल किसान सभा राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, राज्य सचिव देवकी नंद, दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान, सह संयोजक रणजीत ठाकुर, तुला राम, सुभाष, कुलदीप, मिलाप, सुषमा, कृष्णा राणा, सरोजनी, सरोज, तारा देवी, शकुंतला, निहाल चंद, दुर्गा, करतार, राम लाल, पूजा, प्रीति, रंजना, शांति देवी, सीमा, राधा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
ये मांगें उठाईं
दुग्ध उत्पादक संघ मांग करता है कि दूध की पेमेंट हर महीने 10 तारीख से पहले डीबीटी के माध्यम से की जाए। साथ ही संघ ने सभी सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक मशीन उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा सोसायटी में अच्छी गुणवत्ता युक्त फीड नियमित रूप से दी जाए, मिल्क प्लांट और सभी चिलिंग सेंटर में खाली पदों को भरा जाए, चिलिंग सेंटर केपू और यूनिट-1 दत्तनगर को तुरंत चलाया जाए। साथ ही सभी चिलिंग सेंटर में आधुनिक किस्म की दूध की गुणवत्ता जांच की मशीन तुरंत दी जाए। पशु औषधालयों में खाली पद भरे जाएं और उन्नत किस्म का सीमन उपलब्ध करवाया जाए। दूध की बाल्टियों को मिल्क प्लांट और चिलिंग सेंटर से साफ दिया जाए। गाड़ियों की पेमेंट समय पर दी जाए और चिलिंग सेंटर, दत्तनगर प्लांट में दूध उत्पादकों व सोसायटी सचिवों से जागरूकता शिविर लगाने की मांग उठाई गई।
Trending Videos