सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ground breaking ceremony of the building of Divyang Kalyan Sangh Chhauhara was held in Mandli

Rampur Bushahar News: मांदली में दिव्यांग कल्याण संघ छौहारा के भवन का हुआ भूमि पूजन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony of the building of Divyang Kalyan Sangh Chhauhara was held in Mandli
चिड़गांव के मांदली में दिव्यांग भवन के निर्माण का शुभारंभ करने पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। दिव्यांग कल्याण संघ छौहारा इकाई के भवन निर्माण के लिए सोमवार को मांदली में भूमि पूजन हुआ। यह कार्यक्रम संघ के अध्यक्ष बाबू लाल कौशल की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर भूमि पूजन की धार्मिक रस्में पूरी कीं और भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की कामना की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष बाबू लाल कौशल ने भवन के निर्माण के लिए भूमि चयन और स्वीकृति दिलाने में सहयोग करने वाले अधिकारियों और संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग कल्याण संघ लंबे समय से अपने स्थायी भवन की आवश्यकता महसूस कर रहा था। उन्होंने प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों से भवन निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। भवन बनने से क्षेत्र के दिव्यांगोें को अपनी गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान मिलेगा और उनके सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों को भी नई मजबूती मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में संघ के उपप्रधान अमर नाथ, महासचिव सतीश कुमार, पूर्व में जिला कल्याण बोर्ड के सदस्य रहे विशेषर नेगी, कोषाध्यक्ष जगदीश भोक्टू सहित सदस्य विजंता शर्मा, रविता, भीष्म पति, विपन देवी और निर्मला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article