सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many programs will be held during Navratri at Mahalaxmi Temple Khopdi

Rampur Bushahar News: महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी में नवरात्र पर होंगे कई कार्यक्रम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित मां श्री महिषासुर मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी में वीरवार से नवरात्र पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर में दैनिक पूजा, आरती, कलश स्थापना, ध्वजारोहण, देवी पाठ, भगवती जागरण, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को सुबह 7:00 बजे दैनिक पूजा होगी। सुबह 8:00 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:00 बजे आरती होगी। सुबह 9:00 बजे देवी पाठ शुरू होगा। 26 मार्च शाम 9:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक भगवती जागरण होगा। 27 मार्च को श्री रामनवमी के दिन पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ नवरात्र के कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन में श्रद्धालु प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण करेंगे। मंदिर पुजारी देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के दौरान सुबह 5:00 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे और शाम 9:00 बंद होंगे। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में आने का आह्वान किया। ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर के महासचिव विनय शर्मा ने कहा कि मंदिर में नवरात्र पर कलश स्थापना कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे शुरू होगा नौ दिनों में पूजा-पाठ और भजन कार्यक्रम होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article