सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Open the way for employment, control inflation

Rampur Bushahar News: रोजगार की खुले राह, महंगाई पर कसी जाए लगाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Open the way for employment, control inflation
जिया लाल वर्मा। संवाद
विज्ञापन
बजट से महंगाई और बेरोजगारी समेत मुद्दों पर राहत की उम्मीद लगा रही जनता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
प्रदेश सरकार के पेश होने वाले बजट से जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राहत की उम्मीद लगाए बैठी है। दलाश क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रदेश के युवाओं, किसानों, बागवानों और महिलाओं को राहत देने की गुहार लगाई है। दलाश क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सरकार को इस बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखकर प्रावधान करना चाहिए। खासकर, महंगाई को कम करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए ताकि प्रदेश के लोगों को राहत मिल सके। लगातार बढ़ती महंगाई से जनता की कमर टूट रही है, जिसमें आवश्यक रोक लगनी जरूरी है। वहीं, बेरोजगारों के लिए भी योजना लाने की गुहार लगाई है। इसके अलावा किसान और बागवान प्राकृतिक मार के अलावा जंगली जानवरों की समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। इस पर भी राहत की मांग उठाई है। बागवान देव राज चौहान ने कहा कि लावारिस पशुओं और बंदरों की रोकथाम के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए। लावारिस पशुओं और बंदरों के कारण फसलें तबाह हो रही हैं। इससे बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
लोगों ने कहा
युवाओं को मिले रोजगार
दलाश के दिवान राजा ने कहा कि प्रदेश में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलने चाहिए। भर्ती परीक्षाओं और बैच वाइज भर्ती करवा कर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने चाहिए ताकि बेरोजगारी दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई से रसोई चलाना मुश्किल
दलाश की गायत्री शर्मा ने प्रदेश सरकार से इस बजट सत्र में महंगाई को कम करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को राहत देनी चाहिए।
हॉर्टिकल्चर की सब्सिडी मिले
दलाश के जिया लाल वर्मा का कहना है कि किसानों-बागवानों को हॉर्टिकल्चर में दी जाने वाली सब्सिडी जल्द उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि बागवानों को उनके कार्य निपटाने में राहत मिल सके।

जिया लाल वर्मा। संवाद

जिया लाल वर्मा। संवाद

जिया लाल वर्मा। संवाद

जिया लाल वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed