सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall continues in the higher reaches of Kinnaur, Shimla and Kullu districts

Rampur Bushahar News: बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़, 12 से 15 सेंटीमीटर तक हिमपात

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Snowfall continues in the higher reaches of Kinnaur, Shimla and Kullu districts
रामपुर के सरपारा में हुई ताजा बर्फबारी का एक नजारा। संवाद
विज्ञापन
किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात
Trending Videos


शीतलहर की चपेट में आया समूचा क्षेत्र

निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण मार्च महीने में भी समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार रात से किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर एकाएक करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल सांगला, छितकुल और कल्पा समेत कई क्षेत्रों में 15 सेंटीमीटर के करीब ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। नाको, हांगो, चूलिंग, कुनोचारंग, लिप्पा, आसरंग और नेसंग सहित अधिकांश इलाकों में दोपहर बाद बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। जिले में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है और ठंड बढ़ गई है। वहीं, कुल्लू जिले के आनी और निरमंड उपमंडल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। क्षेत्र के जलोड़ी जोत, खनाग और निरमंड उपमंडल की श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई। रामपुर उपमंडल के ननखड़ी, 15/20, 12/20 वैली, काशापाट, कंछीण घोड़ी, सराहन और कुमारसैन उपमंडल के नारकंडा में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। रामपुर शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था। रविवार को बारिश-बर्फबारी होने के बाद ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम 20 मार्च तक खराब रहने वाला है। यदि मौसम का कहर यूं ही जारी रहा, तो आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, बर्फबारी से अभी तक कोई ग्रामीण रूट प्रभावित नहीं हुआ है। वहीं, किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसान बागवानों को अब फसलों की चिंता नहीं रहेगी। बारिश बर्फबारी होने से सेब सहित अन्य फसलों को संजीवनी मिली है। जमीन से गायब हुई नमी अब फिर लौट आएगी और बागवानों को अब बेहतर फसल उत्पादन की आस जगी है।
काई रूट नहीं हुआ प्रभावित

परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि बर्फबारी के कारण अब तक कोई रूट प्रभावित नहीं हुआ है। ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।

रामपुर के सरपारा में हुई ताजा बर्फबारी का एक नजारा। संवाद

रामपुर के सरपारा में हुई ताजा बर्फबारी का एक नजारा। संवाद

रामपुर के सरपारा में हुई ताजा बर्फबारी का एक नजारा। संवाद

रामपुर के सरपारा में हुई ताजा बर्फबारी का एक नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article