सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water supply has been disrupted in Dharla village of 15/20 area for a week

Rampur Bushahar News: 15/20 क्षेत्र के धारला गांव में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. माेटर खराब, बावड़ी और चश्मों से ग्रामीण ला रहे पानी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर खंड के दुर्गम लबाना-सदाना पंचायत के धारला गांव में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। ग्रामीणों को बावड़ी और चश्मों से पीने, खाना बनाने और दूसरी जरूरतों के लिए पानी लाना पड़ रहा है। धारला गांव को मोटर से पीने के पानी को लिफ्ट किया जाता है। मोटर खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति एक सप्ताह से ठप पड़ी है। धारला गांव के ग्रामीण खीमी राम मेहता, अशोक मेहता, कुंदन कपूर, अमर चौहान, किशोर केदारटा, संजय केदारटा, भरत भूषण और जिया लाल केदारटा का कहना है कि एक सप्ताह से गांव को पीने की आपूर्ति नहीं हो रही है। जल शक्ति विभाग की पानी उठाने वाली मोटर के खराब होने से गांव में पानी की आपूर्ति के लिए बना टैंक खाली है। लोगों को पीने, खाना बनाने, नहाने, धोने समेत अन्य जरूरत के लिए पानी न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अपनी जरूरतों के लिए प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि खराब मोटर को जल्द ठीक करवा गांव में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। मोटर को जल्द ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ग्रामीणों को पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। -- मोहन डोगरा, सेक्शन कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article