{"_id":"6a1c33ee58eb76737e0b6c50","slug":"congress-backed-candidates-captured-12-wards-in-jubbal-panchayat-samiti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-161423-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल पंचायत समिति में कांग्रेस सर्मथित प्रत्याशियों ने 12 वार्डों पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल पंचायत समिति में कांग्रेस सर्मथित प्रत्याशियों ने 12 वार्डों पर किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुब्बल पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 12 वार्डों पर किया कब्जा
. एक निर्दलीय विजयी को भी मिली जीत संवाद समाचार एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विकास खंड जुब्बल में हुए पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। कुल 13 वार्डों में से कांग्रेस ने 12 पर जीत हासिल की है। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में शिल्ली वार्ड (1) से लोकपाल ने 1327 मतों के साथ जीत दर्ज की। कोट कायना वार्ड (2) से भूपेश 683 मतों से विजयी हुए। बरथाटा वार्ड (5) से उदय दुल्टा ने 857 मत प्राप्त किए। अंटी वार्ड (6) से होमिंद्र दत्त 1097 मतों के साथ विजेता बने, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 50 मतों से हराया। जय पीढ़ी माता वार्ड (7) से भोपिंद्र सिंह 761 मतों के साथ विजयी रहे। धार वार्ड (8) से उर्मिला ने 673 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। सरस्वतीनगर वार्ड (10) से अभय रावत 568 मतों के साथ विजेता बने। कुड्डू वार्ड (11) से कमलेश, सोलंग वार्ड (12) से प्रेम लता, झाल्टा वार्ड (13) से महीप कुमार, मांदल वार्ड (14) से इंदिरा देवी और रांवी वार्ड (15) से कमलेश भी कांग्रेस के टिकट पर विजयी रहे। विकास खंड जुब्बल में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन के बीच झड़ग वार्ड (4) से आशा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। उन्हें 911 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंपा को 675 मत मिले। दिलवंती को 437 मतों से संतोष करना पड़ा। यह परिणाम कांग्रेस के लिए एक अपवाद रहा।
प्रमुख जीत और मतों का अंतर
शिल्ली वार्ड में लोकपाल ने 1327 मत प्राप्त कर वीरेंद्र सिंह को 460 मतों के बड़े अंतर से हराया। अंटी वार्ड में होमिंद्र दत्त और दिनेश कुमार के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। होमिंद्र दत्त ने 1097 मतों के साथ केवल 50 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की। मांदल वार्ड से इंदिरा देवी ने 1089 मत प्राप्त कर सबसे अधिक मतों में से एक हासिल किया।
Trending Videos