सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Passengers angry over change in Shimla-Nerwa-Haridwar bus stoppage

Rampur Bushahar News: शिमला-नेरवा-हरिद्वार बस के ठहराव स्थल में बदलाव से यात्रियों में रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के अनुसार यात्रा के दौरान भोजन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की शिमला-नेरवा-हरिद्वार बस के नाश्ता और भोजन के लिए निर्धारित ठहराव स्थल में किए गए बदलाव से यात्रियों में भारी नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि निगम के इस निर्णय से उनकी यात्रा के दौरान भोजन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार, पहले यह बस उत्तराखंड के टिक्कर धार में नाश्ते और दोपहर के भोजन के लिए रुकती थी। अब इस ठहराव को बदलकर कोलिया नाला कर दिया गया है। अत्तर सिंह राणा, पूरण चंद, हरी राम और राम दास सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि पहले बस दोपहर लगभग 1:30 बजे टिक्कर धार पहुंचती थी, जहां यात्रियों को समय पर भोजन मिल जाता था। अब बस अपराह्न करीब 3:30 बजे कोलिया नाला पहुंचती है, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक भूखा रहना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि हरिद्वार से लौटते समय भी बस सुबह करीब 7:30 बजे ही कोलिया नाला में रुक जाती है, जबकि पहले यह लगभग 9:30 बजे टिक्कर धार में ठहरती थी। ऐसे में अधिकांश यात्री सुबह के समय नाश्ता नहीं कर पाते और दोपहर का भोजन भी काफी देर से मिलता है। उनका कहना है कि भोजन के समय में हुए इस बदलाव से विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि बस को पहले की तरह टिक्कर धार में ही ठहराने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।


थरोच निवासी लायक राम सिसोदिया के नेतृत्व में यात्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत कुताह ने भी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में लिखित शिकायत भेजी है। परिवहन मुख्यालय ने मामले की जांच का आदेश जारी कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनिल शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर, एचआरटीसी नेरवा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article