{"_id":"6a35245582a0a3c32e0b20d1","slug":"cricket-kits-distributed-to-the-black-boys-team-associated-with-bushahr-jewellers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162791-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्रिकेट से करेंगे नशा और सामाजिक कुरीतियों पर करेंगे चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्रिकेट से करेंगे नशा और सामाजिक कुरीतियों पर करेंगे चोट
विज्ञापन
ब्लैक बॉयज रामपुर टीम की क्रिकेट किट लांच करते बुशहर ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज सोनी और राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुशहर ज्वेलर्स से जुड़ी टीम ब्लैक बॉयज, क्रिकेट किट की वितरित
क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों को मिलेगा नया जोश : दुर्गा प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। क्रिकेट प्रतियोगिता से क्षेत्र में फैल रहे नशे और सामाजिक कुरीतियों पर चोट करेंगे। इसके लिए रामपुर की ब्लैक बॉयज टीम अब बुशहर ज्वेलर्स ऑफ ग्रुप के बैनर तले खेलते हुए दिखाई देगी। हाल ही में ग्रुप ने ब्लैक बॉयज क्लब रामपुर को स्पॉन्सर किया है। क्लब की हर गतिविधि में बुशहर ज्वेलर्स पूर्ण सहयोग करेगा। बुशहर ज्वेलर्स ग्रुप का उद्देश्य है कि ऐसे क्लब से जुड़कर समाज में फैल रहे नशे और अन्य कुरीतियों को दूर करने की लड़ाई लड़े। स्पॉन्सरशिप के दौरान बुशहर ज्वेलर्स की ओर से क्लब के खिलाड़ियों को नई किट भी वितरित की गई। क्लब और बुशहर ज्वेलर्स ग्रुप प्रबंधन के बीच एक करार हुआ है, जिसमें यह तय किया गया कि अगले तीन वर्षों के लिए ब्लैक बॉयज क्लब की जो भी गतिविधियां रहेंगी, उसमें बुशहर ज्वेलर्स ऑफ ग्रुप पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर बुशहर ज्वेलर्स ग्रुप की ओर से मनोज सोनी और राहुल सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे। क्लब के संस्थापक दुर्गा प्रसाद, दयाल कायथ, टीम के कप्तान हर्ष कायथ, बॉबी मेहता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले क्लब के सदस्यों ने बुशहर ग्रुप के सदस्यों का स्वागत किया। बुशहर ज्वेलर्स ग्रुप के सदस्य मनोज सोनी ने कहा कि उनका ब्लैक बॉयज क्लब क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। क्लब समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता आ रहा है। राहुल सोनी ने कहा कि ब्लैक बॉयज क्लब रामपुर के उभरते हुए खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है, जो बड़ी बात है। ग्रुप ने इस मौके पर क्लब के सदस्यों को किटें भी प्रदान की।