{"_id":"698497849fd75eaaf0078559","slug":"cricket-trophy-starts-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153587-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्रिकेट में आनी ने निगुलसरी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्रिकेट में आनी ने निगुलसरी को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विजेता टीम को 1,11,111 रुपये नगद और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया है। प्रतियोगिता का पहला मैच ओएनजेड आनी और एनएन निगुलसरी में खेला गया। निगुलसरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 80 रन बनाए। ओएनजेड आनी की टीम ने छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। धीरज ने शानदार 40 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी और प्रो. जीवन मसोई विशिष्ट अतिथि रहे। रिबन काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए क्लब की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमों को खेलने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता में पूल वाइज मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर की ओर से अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजेता टीम को 1,11,111 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 55,555 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित करेंगे। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष सुनील चौहान, विमल चौहान, यशवंत शर्मा, रविंद्र पैलेस, हर्ष कायथ और हरबंस सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos