सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   forest on fire in nither

Rampur Bushahar News: पलेही पंचायत के जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। जंगलों को आग से बचाने के भले ही लाख जतन किए जाएं, लेकिन शरारती तत्व जंगलों में आग लगाकर करोड़ों की वन संपदा को आग की भेंट चढ़ा रहे हैं। वीरवार देर शाम को उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत पलेही के जंगल में शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। अब आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत पलेही के गोथना गांव के साथ के जंगल में शाम सात बजे अचानक आग भड़क गई। यह आग ऊर्मू गांव की तरफ बढ़ रही है। इस इलाके में चील का जंगल और लोगों की घासनियां हैं। यदि काबू नहीं पाया गया तो आग नित्थर-लुहरी सड़क तक पहुंच सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed