सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   horticulture news nithar

Rampur Bushahar News: गुठलीदार फलों से आर्थिकी मजबूत कर रहे बागवान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर में जापानी, अखरोट, चेरी और ब्लू चेरी का कर रहे उत्पादन
Trending Videos

युवा सरकारी नौकरी के पीछे न भागकर बागवानी में आजमा रहे किस्मत
हितेश भारती
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र के कई इलाकों में लाखों सेब की पेटियों का उत्पादन होता है और गुठलीदार फलों का उत्पादन करके भी बागवान अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। नित्थर के ऊपरी क्षेत्र एडशी, बुआई, शिल्लाबाग, लोट, दुराह, कुठेड़ और पलेही के कई इलाकों में सेब का भारी उत्पादन होता है। यहां के युवा सरकारी नौकरी के पीछे न भागकर बागवानी में अपनी किस्मत आजमा कर आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं।
नित्थर पंचायत के शिल्लाबाग के युवा बागवान भूपिंद्र चौहान का कहना है कि नित्थर के ऊपरी क्षेत्रों में सेब के साथ युवा बागवान और कई फलों को उगा रहे हैं। जापानी फल, अखरोट, चेरी और ब्लू चेरी का उत्पादन कर रहे हैं। गुठलीदार फलों के अलावा सब्जियों को भी उगा रहे हैं। कहा कि बागवानों ने एक टेबल स्पून से एक किलो काला जीरे को उगाया है। इससे यह सिद्ध होता है कि यहां पर काला जीरा होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा आलू, अरबी, मटर, फ्रासबीन, गोभी और शहद का उत्पादन कर किसान और बागवान अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे हैं। नित्थर क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाला शहद दवाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसके अलावा काला जीरा भी यहां पर उगाया जा सकता है, लेकिन नित्थर के एडशी और शिल्लाबाग में न तो सड़क की सुविधा है और न ही पानी। पीने का पानी सात दिन के बाद आता है। सड़क न होने से सेब मुख्य सड़क तक पहुंचाने में बागवानों को बहुत ज्यादा खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed