{"_id":"69b8099952d9b54770074a7d","slug":"details-sought-of-the-amount-deposited-in-the-district-mineral-foundation-trust-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156198-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में जमा की गई राशि का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में जमा की गई राशि का मांगा ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)।
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई। अध्यक्षता उपायुक्त . अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में जमा की गई राशि का ब्योरा मांगा। उन्होंने बताया कि जिला खनन विभाग की ओर से खनन पट्टा धारकों से रॉयल्टी का कुछ हिस्सा खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में जमा किया जाता है, जिसका उपयोग प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास पर किया जाता है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से डॉॅ. आंबेडकर पुस्तकालय रिकांगपिओ का निर्माण संभव हुआ है, जिससे विशेष कर युवा वर्ग को बौद्धिक क्षमता विकसित करने में लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिले में क्रियाशील विद्युत परियोजनाओं और सीमा सड़क संगठन की ओर से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में जमा की गई राशि का विस्तृत ब्योरा मांगा और पूर्व में दिए गए जिला प्रशासन के निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की। बैठक में सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, जिला उद्योग महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, खनन विभाग के निरीक्षक राज किरण ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos