{"_id":"6a6f222fade3e31a8607864e","slug":"director-of-higher-education-dr-sunita-singh-inspected-seema-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-166248-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सुनीता सिंह ने किया सीमा कॉलेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सुनीता सिंह ने किया सीमा कॉलेज का निरीक्षण
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह ने सीमा महाविद्यालय का किया निरीक्षण। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह ने सीमा महाविद्यालय का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं परखीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
हिमाचल प्रदेश की उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह ने रविवार को राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा का दौरा किया। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में महाविद्यालय की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। निदेशक ने विभागीय स्तर पर उनके समाधान का आश्वासन दिया। निदेशक सुनीता सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता से होती है। उन्होंने अनुशासन और नवाचार को भी महत्वपूर्ण बताया। निदेशक ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया। छात्र केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने को कहा गया। महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। दौरे के दौरान सुनीता सिंह छात्रावास में आयोजित फ्रेशर्स डे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक ने छात्राओं को अनुशासित रहने को कहा। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। पढ़ाई के अलावा खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेम प्रकाश चौहान ने निदेशक का स्वागत किया। उन्होंने निदेशक के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना अधिकारी गोपाल कृष्ण भी उपस्थित रहे। अधीक्षक सुनील भी मौजूद थे। महाविद्यालय के प्राध्यापक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राएं भी इस दौरान उपस्थित रहे।