सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on Panchayat development in the meeting of Parshuram Yuvak Mandal Batala

Rampur Bushahar News: परशुराम युवक मंडल बटाला की बैठक में पंचायत विकास पर मंथन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Discussion on Panchayat development in the meeting of Parshuram Yuvak Mandal Batala
आनी के शमशरी महादेव मंदिर में आयोजित बैठक में भाग लेने वाले युवक मंडल बटाला के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के सामने रखीं छह प्रमुख मांगें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी की कराणा-एक पंचायत में परशुराम युवक मंडल बटाला की बैठक शमशरी महादेव मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता युवक मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने की। संचालन महासचिव शशि शर्मा ने किया। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष विकास शर्मा ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, ताकि योग्य और सशक्त उम्मीदवार का चयन हो सके। आदर्श ग्राम पंचायत का निर्माण संभव बन सके। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवक मंडल ने पंचायत चुनावों में दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के समक्ष छह प्रमुख मांगें रखीं। इनमें शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार संबंधी शिविर आयोजित करना, बागवानों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर लगाना, खेल मैदान संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाना, सार्वजनिक शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करना, सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना, शमशरी महादेव प्रांगण को टाइल्स, बेंच और फूलदानों से सुसज्जित कर भव्य स्वरूप प्रदान करना शामिल है। साथ ही शमशरी महादेव बावड़ी स्थल के पुनर्निर्माण की मांग भी रखी गई। बैठक में पेयजल स्रोतों, नालियों और गलियों की नियमित सफाई को भी पंचायत की प्राथमिक आवश्यकता बताया गया। युवक मंडल का मानना है कि इन कार्यों से पंचायत की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा और ग्रामीणों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। बैठक में मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित करीब 17 युवाओं ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर लिए गए निर्णयों की समीक्षा करने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article