{"_id":"6a0b04cd6cf6ac56e4024261","slug":"the-contest-became-interesting-in-the-zilla-parishad-bakhnao-ward-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160546-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला परिषद बखनाओ वार्ड में रोचक हुआ मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला परिषद बखनाओ वार्ड में रोचक हुआ मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम और अन्य उम्मीदवार मैदान में
पिछली बार बागी हुए निर्दलीय उम्मीदवार हुए थे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। उपमंडल आनी के जिला परिषद वार्ड बखनाओ में मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा से टिकट के लिए आवेदन करने वाले श्यामा नंद को टिकट नहीं मिलने से वह निर्दलीय चुनाव मैदान में कूदे हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। बखनाओ जिला परिषद वार्ड से भाजपा ने योगेंद्र कुमार, कांग्रेस ने सुनील कुमार और सीपीआईएम ने रमेश कुमार को टिकट दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामा नंद ने भी बखनाओ जिला परिषद वार्ड से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन भाजपा ने यहां से योगेंद्र कुमार को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। नाराज होकर श्यामा नंद ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया। पिछले चुनाव पर नजर डालें, तो उसमें पंकज परमार ने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। पंकज परमार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीतकर कांग्रेस के साथ मिलकर जिला कुल्लू के जिला परिषद अध्यक्ष बने थे। इस चुनाव में भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने मुकाबला रोचक बना दिया है। वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलाश विवेक शर्मा ने कहा कि श्यामा नंद भाजपा के कार्यकर्ता नहीं है। उनकी भाजपा में कोई सदस्यता नहीं है। भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र कुमार हैं। विवेक वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलाश। इधर, श्यामा नंद ने कहा कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्होंने मुझे टिकट नहीं दिया।
Trending Videos