सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Door-to-door garbage collection in Ani from April 1

Rampur Bushahar News: आनी में घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण 1 अप्रैल से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गीला-सूखा कचरा अलग करने की व्यवस्था लागू
Trending Videos

कचरा प्रबंधन के लिए विशेष कमेटी को अधिकार
घर, दुकान और होटल के लिए तय हुआ मासिक सफाई शुल्क
आनी बाजार की सफाई व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सक्रिय
हर महीने अंतिम शनिवार को चलेगा विशेष सफाई अभियान
कूड़ा फेंकने पर होगी सख्त कार्रवाई, चालान का प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में 1 अप्रैल से घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके तहत प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर पंचायत घर या किराये के स्टोर में रखा जाएगा। गीले कचरे के निस्तारण के लिए गड्ढों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही शुल्क को सख्ती से एकत्र कर कमेटी के खाते में जमा किया जाएगा।
कमेटी को सामग्री खरीदने, वाहन किराये पर लेने, मजदूरों की नियुक्ति करने और कचरा निस्तारण की पूरी व्यवस्था करने के अधिकार दिए हैं। कमेटी हर माह रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी। घरों से 75 रुपये, व्यापारिक संस्थानों से 150 रुपये और होटल-रेस्टोरेंट से 200 रुपये मासिक सफाई शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनी बाजार में बढ़ते कूड़ा-कचरा और स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से उपमंडलाधिकारी आनी लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कचरा प्रबंधन को लेकर निर्णय लिए गए।
अध्यक्ष ने आनी बाजार, आसपास की कॉलोनियों, गलियों, नालियों और बाजार क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत आनी शोभला क्लस्टर कमेटी का गठन किया गया, जिसका मुख्यालय ग्राम पंचायत आनी में रखा गया है।
इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत आनी, बखनाओ, नम्होग, कराणा-1 और कुंगश के बाजार से जुड़े क्षेत्र शामिल किए हैं। घरों और किरायेदारों का डाटा तैयार करने, कचरे को गीला और सूखा अलग-अलग रखने तथा नियमित संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्तमान में पंचायतों में निर्वाचित प्रतिनिधि न होने के कारण खंड विकास अधिकारी को प्रशासक की शक्तियां दी गई हैं। नई पंचायतों के गठन तक इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष कमेटी को अधिकृत किया गया है। कमेटी में खंड विकास अधिकारी अध्यक्ष, एसईबीपीओ और एलएसईओ उपाध्यक्ष, पंचायत निरीक्षक सदस्य सचिव तथा संबंधित पंचायत सचिव और व्यापार मंडल प्रतिनिधि सदस्य बनाए गए हैं।
इसके अलावा स्कूलों के ईको क्लब और एनएसएस यूनिट्स के सहयोग से समय-समय पर विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। आम जनता को भी जागरूक किया जाएगा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा।
बैठक में सभी विभागों, सामाजिक संस्थाओं और जनता ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह भी तय किया गया कि हर महीने के अंतिम शनिवार को स्कूल, पंचायत और वार्ड स्तर पर नियमित सफाई अभियान चलाकर आनी बाजार को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed