{"_id":"69b7e0365ca3d2ef8f0e914e","slug":"even-a-light-breeze-causes-power-outages-in-nithar-causing-problems-in-five-panchayats-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-156141-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिजली के अघोषित कटों ने बढ़ाईं ग्रामीणों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिजली के अघोषित कटों ने बढ़ाईं ग्रामीणों की दुश्वारियां
विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर में हल्की हवा से भी हो रही बिजली गुल, पांच पंचायतों में समस्या
वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)।
उप तहसील नित्थर के ग्रामीण भी बिजली की समस्या से परेशान हैं। हवा के झोंके से भी बिजली ठप हो जाती है। इसके अलावा अघोषित कट दिक्कतें बढ़ाते हैं। कई दिनों से क्षेत्र में अघोषित कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है। इन दिनों विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को अधिक दिक्कत पेश आ रही है। उप तहसील की पंचायत नित्थर, देहरा, पलेही, लोट और दुराह के ग्रामीण रोजाना बिजली के अघोषित कटों से जूझ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब यह समस्या पेश आ रही है। लंबे अरसे से ग्रामीण बिजली कटों की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन बिजली बोर्ड समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रविवार को भी दोपहर 12 बजे बिजली गुल हो गई और देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में ग्रामीणों में बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। स्थानीय ग्रामीण संतोष शर्मा, राकेश शर्मा, मंजीत ठाकुर, अंकुश, नील सक्सेना समेत अन्य लोगों का कहना है कि वर्षों से बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में थोड़ी सी हवा चलने से बिजली गुल हो जाती है। इन दिनों बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। आए दिन बिजली गुल होने से परीक्षाओं की तैयारियां करना मुश्किल हो गया है। सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से बार-बार मांग उठाने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पा रही। उन्होंने निरथ से नित्थर के लिए बिछाई गई विद्युत लाइन की बराबर देखरेख और रखरखाव करने की मांग उठाई है ताकि हजारों की आबादी अघोषित कटों की मार न झेले।
निरथ से नित्थर लाइन में दिक्कतें पेश आने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बोर्ड जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान करेगा। - भूषण ठाकुर,
सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड नित्थर
Trending Videos