{"_id":"6a3533acbb5766a4b9069db7","slug":"even-a-year-after-the-disaster-the-department-has-failed-to-clear-the-debris-lying-on-the-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162814-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आपदा के एक साल बाद भी सड़क पर पड़ा मलबा नहीं हटा पाया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आपदा के एक साल बाद भी सड़क पर पड़ा मलबा नहीं हटा पाया विभाग
विज्ञापन
तंगहाल नगान-श्वाड़-कराणा सडक़ पर जाम की बढ़ी समस्या। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. हादसों को न्योता दे रही नगान-श्वाड़-कराणा सड़क
. 15 पंचायतों के ग्रामीण झेल रहे समस्याएं, विभाग बना मूकदर्शक
. सड़क से मलबा हटाने, गड्ढों और निकासी नाली को दुरुस्त करने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
नगान-श्वाड़-कराणा सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि श्वाड़ के पास पहाड़ी से गिरा मलबा विभाग बीते एक साल से नहीं हटा पाया है। लोक निर्माण विभाग से बार-बार मांग उठाने के बाद भी हजारों ग्रामीणों की समस्या बरकरार है। विभाग की नाकामी को लेकर ग्रामीणों में रोष है। विभाग की अनदेखी के कारण नगान-श्वाड़-कराणा सड़क पर मलबा जमा होने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बन गई है। खस्ताहाल सड़क पर हर समय दुर्घटनाओं का खतरा मंडराता रहता है। सड़क इतनी तंगहाल है कि वाहनों को पास देने के लिए बहुत दूर तक जाना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार जाम की समस्या से चालकों को दो चार होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्वाड़ के खोखानाल क्षेत्र में बरसात का पानी सड़क पर बहता हुआ सीधे घरों में घुस जाता है। इससे मकानों को नुकसान पहुंचने के साथ लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। श्वाड़ निवासी तिलक राज, गौतम ठाकुर, निका राम और हेमराज शर्मा ने बताया कि श्वाड़ से आगे करीब दो किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह मलबे के ढेर पड़े हुए हैं। बरसात के दौरान यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे भी बन चुके हैं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क लगभग 15 पंचायतों के हजारों लोगों की जीवनरेखा है, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों और मांगों के बावजूद सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से हस्तक्षेप कर सड़क से मलबा हटाने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और गड्ढों की मरम्मत करवाने की मांग की है।
मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही मशीनरी लगाकर सड़क से मलबा हटाने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग