{"_id":"69bbece62382777f070b088f","slug":"financial-support-was-collected-from-the-entire-village-for-the-construction-of-the-ground-in-chhota-kamba-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156389-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवाओं संग बुजुर्गों का श्रमदान, बनाया खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवाओं संग बुजुर्गों का श्रमदान, बनाया खेल मैदान
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा कंबा में मैदान के निर्माण के लिए पूरे गांव से जुटाया आर्थिक सहयोग
युवाओं और ग्रामीणों ने एकता की मिसाल की पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। युवाओं के साथ बुजुर्गों का श्रमदान और बनाया खेल मैदान। जिले के छोटा कंबा में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से खेल मैदान का निर्माण किया। इस खेल मैदान का निर्माण कुलदेव नारायण यंग स्पोर्ट्स क्लब (देऊखांग छोटा कंबा) के बैनर तले किया गया। इस कार्य में देव नारायण महिला ग्राम संगठन, गांव के बुजुर्गों और ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। मैदान के निर्माण के लिए पूरे गांव से आर्थिक सहयोग और श्रमदान जुटाया गया। सभी ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। मैदान निर्माण की इस पूरी प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने में क्लब की कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा। क्लब के अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव बलान नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज नेगी और सलाहकार फकीर चंद ने सभी सहयोगकर्ताओं और ग्रामवासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मैदान में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता और अन्य खेल आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। क्लब ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और खेल संस्कृति को आगे बढ़ाएं।
Trending Videos