फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   For the villagers of Mundli, Tharoch, and Kutah panchayats, there is no alternative to this bridge

Rampur Bushahar News: लकड़ी के जर्जर पुल पर दांव पर जिंदगी

Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुण्डली, थरोच और कुताह पंचायतों के ग्रामीणों के लिए इस पुल से अलावा नहीं दूसरा विकल्प
विज्ञापन

. ग्रामीण प्रशासन से तत्काल नया पुल बनाने की मांग कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)।
मुण्डली, थरोच और कुताह पंचायतों को जोड़ने वाला जारपुल गांव के पास दशकों पुराना लकड़ी का पुल जर्जर हालत में है। इसकी लकड़ियां सड़ चुकी हैं। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल नया पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। यह पुल तीनों पंचायतों के लिए आवागमन की जीवनरेखा है। यह मुण्डली, थरोच और कुताह को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। यह मुख्य मार्ग का शॉर्टकट भी है। रोजाना ग्रामीण जिंदगी को दांव पर रखकर इस पुल को पार करने के लिए मजबूर हैं। यह पुल गहरी खड्ड पर बना है। इस खड्ड के दोनों ओर धान की क्यारियां हैं। गर्मियों में किसान प्रतिदिन अपने खेतों तक पहुंचने के लिए इसी पुल से गुजरते हैं। ग्रामीणों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की लकड़ियां सड़ चुकी हैं। इसकी हालत इतनी जर्जर है कि यह कभी भी धराशायी हो सकता है। प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने कई बार अपने स्तर पर पुल की मरम्मत की है। अब टूट-फूट की मरम्मत से काम नहीं चलेगा। स्थानीय निवासियों संदीप, हेत राम केस्टा, बेबी समटा, सुरेश हरजेट, सुरेश नथान, लायक राम, लोकेंद्र, रमेश, गोपाल, मुकेश समटा, श्याम सिंह, भिंदर सिंह, बलिया राम, नातिया राम, राम लाल, रूप सिंह, कमाल चंद शर्मा, गुलाब शर्मा, बालक राम, हरि सिंह, भवानी सिंह, रोशन लाल और राकेश हरजेट ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर नया पुल बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं हुआ, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल मौके का निरीक्षण कर नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed