सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Man arrested for setting ablaze girl house after she refused to marry him

हिमाचल: रिश्ते से मना करने पर लड़की के घर को आग लगाने वाला दबोचा, कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर(कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 23 Feb 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद लड़की के घर को आग लगाने वाला युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिला कुल्लू के कटाहर गांव की है। विस्तार से जानें...

Himachal Man arrested for setting ablaze girl house after she refused to marry him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उपतहसील नित्थर की कुठेड़ पंचायत के कटाहर गांव में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद लड़की के घर को आग लगाने वाला युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता के कारण परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए। आग से घर में रखा काफी सामान जल गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी युवक की कार को भी कब्जे में लिया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 
Trending Videos

 

पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। करीब 10:30 बजे अचानक घर की बाहरी दीवारों से आग की लपटें उठने लगीं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिला ने आग की लपटें देखीं और चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर राजेश और उनका परिवार नींद से जागा और आनन-फानन में घर से बाहर निकला। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। आग से पुराने मकान में रखी गई कीमती देवदार की लकड़ी जल गई। एक कमरे में रखी सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी और घर के बिजली के मीटर के तार पूरी तरह जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लूहरी की टीम मौके पर पहुंची। 

उधर, राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था। जब परिवार ने इस रिश्ते से इन्कार कर दिया, तो उसने दो दिन पहले दूरभाष के माध्यम से धमकी दी। आरोपी ने साफ शब्दों में कहा था कि यदि उसकी शादी बेटी से नहीं करवाई गई, तो वह पूरे परिवार को घर के अंदर ही आग लगाकर राख कर देगा। शुक्रवार की रात उसने अपनी इस खौफनाक धमकी को अंजाम दे डाला।

उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने पर युवक की तलाश शुरू की। आरोपी युवक को लूहरी चौक से कार सहित पकड़ा गया। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed