फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Historic 20-day Ashadh Fair concludes with the farewell of the deity

Rampur Bushahar News: देव विदाई के साथ ऐतिहासिक 20 आषाढ़ मेला संपन्न

Tue, 07 Jul 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Historic 20-day Ashadh Fair concludes with the farewell of the deity
कुंगश में आषाढ़ मेले में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
. स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन

. समारोह में मुख्यातिथि ने मेधावियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध 20 आषाढ़ कुंगश मेले का मंगलवार को देव विदाई के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समापन हो गया। चार दिवसीय मेले का समापन देवता पनेऊई नाग, कुंगशी महादेव और विनणी महादेव (लोमश ऋषि) की भावभीनी विदाई के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने देवताओं से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम फसल की कामना की। मेले के अंतिम दिन स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोकगीतों, लोकनृत्यों और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। समापन समारोह में पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता परस राम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शामिल होना था, लेकिन किसी आवश्यक कारणवश वह नहीं आ सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा ताकि उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए मेला कमेटी को अपनी ओर से 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। मेले के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। मेला कमेटी ने नीट सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले क्षेत्र के 20 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे युवाओं को प्रेरित करने वाला कदम बताया। मेला कमेटी अध्यक्ष सीमा, उपाध्यक्ष लच्छी राम, बिहारी लाल, पवन ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आनी पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा, पूर्व प्रधान जालप राम, उपप्रधान राजकुमार, छविंद्र शर्मा, पप्पू सत्या, सुभाष ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, संजय, नवल किशोर, झावे राम, दिनेश ठाकुर, टीसी वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, योगराज नेगी बिट्टू और बृज लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article