{"_id":"6a4cf052cd3802b8bf04c5be","slug":"workers-protest-against-the-rampur-project-continued-for-the-fifth-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164215-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: समझौता लागू करो, ग्रेच्युटी दो और हक लेकर रहेंगे ... के नारों से गूंज उठा बायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: समझौता लागू करो, ग्रेच्युटी दो और हक लेकर रहेंगे ... के नारों से गूंज उठा बायल
विज्ञापन
रामपुर परियोजना में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। स्रोत : सीटू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. रामपुर परियोजना के खिलाफ पांचवें दिन भी जारी रहा कामगारों का आंदोलन
. एक सप्ताह में समस्याएं नहीं सुलझी तो प्रदेश भर में किया जाएगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
412 मेगावाट रामपुर परियोजना के ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। कामगारों ने परियोजना कार्यालय बायल गेट के बाहर एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सभी मजदूरों ने समझौता लागू करो, ग्रेच्युटी दो, ये हाथ नहीं बिकेंगे, हक लेकर रहेंगे के नारे लगाए। यूनियन के महासचिव तिलक राज ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को सहायक श्रमायुक्त एएलसी चंडीगढ़, एसजेवीएनएल प्रबंधन और यूनियन के बीच 11 सूत्री समझौता हुआ था, लेकिन 8 माह बीत जाने के बाद भी प्रबंधन ने एक भी मांग को लागू नहीं किया। इस कारण कामगार प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने समझौते को तुरंत लागू करने की मांग उठाई। सभी पात्र मजदूरों को ग्रेच्युटी का भुगतान करने, काम के आधार पर पद एवं वेतन का निर्धारण करने, 23 मार्च 2026 को दिए गए 10 सूत्री मांग-पत्र पर सकारात्मक वार्ता शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा 10 महीने से रुका कल्याण कार्यालय का किराया और कार्यालय सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। यूनियन के उपाध्यक्ष नीलदत्त शर्मा ने कहा कि रामपुर परियोजना के मजदूर 10 से 15 साल से सतलुज पर बिजली उत्पादन में जुटे हैं, लेकिन आज भी ठेकेदारी प्रथा के कारण शोषण झेल रहे हैं। समझौता तोड़ना श्रम कानूनों का उल्लंघन है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के अंदर वार्ता शुरू नहीं हुई और समझौता लागू नहीं किया गया, तो आंदोलन को पूरे हिमाचल के एसजेवीएन प्रोजेक्टों तक बढ़ाया जाएगा।