{"_id":"6a4e1525f7c40afb4d069aa9","slug":"video-world-skin-health-day-khaneri-hospital-rampur-dr-rohit-negi-skin-care-advice-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"World Skin Health Day: बिना त्वचा विशेषज्ञ की सलाह दवा न लें, स्टेरॉयड क्रीम से हो सकता है गंभीर नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Skin Health Day: बिना त्वचा विशेषज्ञ की सलाह दवा न लें, स्टेरॉयड क्रीम से हो सकता है गंभीर नुकसान
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:45 PM IST
Link Copied
विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बुधवार को खनेरी अस्पताल, रामपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियों, समय पर उपचार और स्वस्थ त्वचा बनाए रखने के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
खनेरी अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित नेगी ने कहा कि त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है, जो संक्रमण, धूप और बाहरी प्रदूषण से हमारी सुरक्षा करती है। इसलिए इसकी नियमित देखभाल और किसी भी समस्या का समय रहते उपचार बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि शरीर पर खुजली, लाल चकत्ते या अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं होने पर लोग अक्सर बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाइयां या स्टेरॉयड युक्त क्रीम खरीदकर इस्तेमाल करने लगते हैं। यह आदत कई बार गंभीर त्वचा रोगों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की दवा या स्टेरॉयड क्रीम का उपयोग त्वचा विशेषज्ञ की सलाह के बिना न करें।
डॉ. नेगी ने बताया कि संक्रमित त्वचा की स्थिति में मरीज के कपड़ों को अलग रखें और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। गीले कपड़े लंबे समय तक पहनने, संक्रमण को नजरअंदाज करने तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के महंगे कॉस्मेटिक उपचार करवाने से भी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
उन्होंने स्वस्थ त्वचा के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने और त्वचा की साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही शरीर पर किसी भी नए दाग, गांठ या असामान्य बदलाव को हल्के में न लेने और तुरंत विशेषज्ञ से जांच कराने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।