{"_id":"69c28bc03975388fff0fdd18","slug":"hundreds-of-devotees-paid-obeisance-at-bhimakali-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156690-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भीमाकाली मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भीमाकाली मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
सराहन में मां भीमाकाली मंदिर में नवरात्रि पर आयोजित भंडारे का प्रसाद चखते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
रोजाना किया जा रहा भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भीमाकाली माता मंदिर सराहन में चैत्र नवरात्र में माता के दर्शन के लिए रोज सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दूर-दूर से लोग मंदिर पहुंचकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंगलवार को भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।
मां भीमाकाली मंदिर में दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंच कर परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर न्यास की ओर से नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं के लिए रोज भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। लंगर हॉल में प्रतिदिन सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसमे स्कूली विद्यार्थी भी शामिल हैं।
मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में निरंतर दुर्गा पाठ किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं और रोजाना भंडारे की व्यवस्था भी सुचारु रूप से चल रही है।
Trending Videos