{"_id":"69db7971087c587ba40e2469","slug":"inter-state-drug-smuggling-network-busted-three-including-kingpin-from-uttar-pradesh-arrested-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-157971-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के सरगना सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
. दो स्थानीय आरोपियों से 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, रोहड़ू पुलिस को मिली सफलता
. मुख्य सरगना पहले रोहड़ू में करता था मेकेनिक का काम, उसी दौरान विकसित किया नेटवर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक और संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रोहड़ू थाना पुलिस ने इस मामले में स्थानीय स्तर पर संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर 53.13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। साथ ही गहन जांच-पड़ताल के बाद गिरोह के मुख्य तस्कर को भी उत्तर प्रदेश से धर-दबोचा है। मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था। शनिवार को आरोपी सलमान हैदर को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया गया। रोहड़ू थाना पुलिस को 26 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि गुदड़ू मोहल्ला रोहड़ू स्थित पिंकू राम की दुकान में कुछ युवक चिट्टा की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कांसाकोटी के कनेवरा गांव निवासी पिंकू राम और टिक्कर के शरौंथा गांव निवासी सुनील पुहारता से 53.13 चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस थाना रोहड़ू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्वेषण के दौरान तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक खातों के परीक्षण और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि इस मामले के पीछे एक संगठित सप्लाई नेटवर्क सक्रिय था। जांच में पाया गया कि आरोपी पिंकू राम मुख्य तस्कर सलमान हैदर के लिए रोहड़ू क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का कार्य कर रहा था। उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर, तहसील नजीबाबाद, राजपुरा नवादा के गांव रसूलपूरा का निवासी मुख्य तस्कर सलमान हैदर रोहड़ू बाजार में मेकेनिक के रूप में भी कार्य कर चुका है। उसी दौरान उसने स्थानीय नेटवर्क विकसित कर मादक पदार्थों की सप्लाई शृंखला स्थापित की। सलमान हैदर पहले भी कई बार भारी मात्रा में चिट्टा आरोपी पिंक राम को उपलब्ध करवा चुका है, जिसे आगे स्थानीय स्तर पर युवाओं को बेचा जाता था। इस प्रकार सलमान हैदर इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर एवं संचालक पाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से जारी है।
Trending Videos