{"_id":"69db7377c02741d7f209076f","slug":"order-for-posting-of-two-teachers-in-remote-school-tharla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157977-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दुर्गम स्कूल ठारला में दो शिक्षकों की तैनाती के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दुर्गम स्कूल ठारला में दो शिक्षकों की तैनाती के आदेश
विज्ञापन
उपमंडल निरमंड के ठारला स्कूल को मिले दो शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
स्कूल में टीजीटी आर्ट्स और डीएम के पद भरे, अन्य शिक्षकों की तैनाती की भी उम्मीद
शिक्षकों की तैनाती से दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल की दुर्गम पंचायत चायल के माध्यमिक स्कूल ठारला के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे दूरदराज क्षेत्र के इस स्कूल में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों की तैनाती के आदेश दिए हैं। इन दोनों शिक्षकों की तैनाती होने से ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलने की आस जगी है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंत राम ठाकुर ने शिक्षकों की तैनाती करने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में रिक्त पदों को भरने के लिए उन्होंने प्रदेश मिल्क फेडरेशन चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर को सूची सौंपी थी। उन्होंने मांग को पूरा करते हुए स्कूल के लिए 2 नए शिक्षकों की तैनाती के आदेश किए हैं। स्कूल में रिक्त पड़े टीजीटी आर्ट्स और डीएम के पद भरे गए हैं। शिक्षकों की तैनाती होने से अब स्कूल में अध्ययनरत 25 छात्र-छात्राओं को घरद्वार पर बेहतर शिक्षा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पाठशाला में नॉन मेडिकल और शास्त्री का पद भी रिक्त पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही शिक्षा विभाग इन दोनों शिक्षकों के रिक्त पद भी भरेगा। उन्होंने बताया कि पाठशाला में दाखिलों का दौर चल रहा है। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले जल्द करवाएं।
Trending Videos