{"_id":"6addf18866ee9f257e002f3d","slug":"international-childrens-art-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-173322-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चित्र बनाकर 101 विद्यार्थियों ने दर्शाया भारत–मेरा प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चित्र बनाकर 101 विद्यार्थियों ने दर्शाया भारत–मेरा प्यार
विज्ञापन
प्रगतिनगर इंजीनियरिंग संस्थान में विद्यार्थियों ने दिखाई चित्रकला प्रतिभा। संवाद
अंतरराष्ट्रीय बाल चित्रकला प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव को चित्रों में उकेरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) प्रगतिनगर में रूस-भारत सांस्कृतिक आदान-प्रदान संस्था के सहयोग से सातवीं अंतरराष्ट्रीय बाल चित्रकला प्रतियोगिता ‘भारत–मेरा प्यार’ आयोजित की गई। इसमें 5 से 18 वर्ष की आयु के 101 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। संस्थान सहित क्षेत्र के नौ शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार और प्रधानाचार्य अनिल रेवाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कला के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और देश के प्रति प्रेम व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कोटखाई के सर्वाधिक 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा केपीएस गुम्मा से 15, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मा से आठ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महोरी से सात, एप्पल वैली स्कूल से चार, राम रॉक पब्लिक स्कूल से तीन, एबीवीजीआईईटी प्रगतिनगर से तीन, केपीएस कोटखाई से दो और केंद्रीय विद्यालय से एक विद्यार्थी शामिल हुआ। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के लिए विभिन्न विषय निर्धारित किए गए थे। पांच से सात वर्ष के बच्चों को भारत से संबंधित किसी भी विषय, सात से दस वर्ष के विद्यार्थियों को भारतीय पशु-पक्षियों, दस से 13 वर्ष के विद्यार्थियों को भारतीय गांव या शहर, 13 से 16 वर्ष के विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों और 16 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को ‘भारत का गौरव’ विषय पर चित्र बनाने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और विविधता को दर्शाया। प्रतियोगिता के परिणाम 14 नवंबर 2026 को कोलकाता स्थित भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान घोषित किए जाएंगे। वहीं, चयनित चित्रों की प्रदर्शनी वर्ष 2027 में आयोजित करने का प्रस्ताव है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गठित समिति में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश को अध्यक्ष बनाया गया था। अमन ठाकुर, मोनिका तंवर, हरीश झिंगटा, नेहा चंदेल और स्वीटी रंगटा समिति के सदस्य रहे। समिति ने प्रतियोगिता के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में योगदान दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला प्रदर्शित करने, अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करने और भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रति अपनी समझ को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।