{"_id":"6a3e029f911e134337075e2f","slug":"kinnaur-sangla-chitkul-road-pickup-accident-one-dead-one-injured-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: सांगला-छितकुल मार्ग पर खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: सांगला-छितकुल मार्ग पर खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, एक गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:10 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सांगला-छितकुल मार्ग पर गंगारंग नाले के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 30 से 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांगला-छितकुल सड़क पर गंगारंग के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर वीरवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गंगारंग नाले के पास पेश आया। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन एचपी-25 ए 8880 में दो लोग सवार थे। हादसे में संजोत (35) पुत्र कपूर सिंह निवासी सांगला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कपिल नेगी (21) पुत्र रणधीर नेगी निवासी नुरानू, तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड को स्थानीय लोगों और प्रशासन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन