सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students at Nogli School informed about the ill effects of drugs

Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students at Nogli School informed about the ill effects of drugs
नोगली स्कूल में विद्यार्थियों को नशानिवारण बारे किया जागरूक। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
नशा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम में डीएसपी ने किया मार्गदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रानी रत्तन कुमारी मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विनोगली में नशा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के लिए नशा निवारण एवं जागरूकता विषय पर आयोजित एक विशेष व्याख्यान में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे बचाव के उपायों और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की। यह सत्र अत्यंत रोचक और संवादात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अपने प्रश्नों के माध्यम से विषय को गहराई से समझा। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से डीएसपी नरेश शर्मा का विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और नशा मुक्त समाज निर्माण के प्रेरणादायक संदेश देने के लिए आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्प नंद गुप्ता सहित समस्त अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article