{"_id":"6ae1d92fe7ee8a951405ad1c","slug":"lady-died-due-to-fell-in-valley-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-173531-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घास काटते समय ढांक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घास काटते समय ढांक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
आनी के हर्लू नाला के पास हादसा, 56 वर्षीय उमा ने मौके पर तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पुलिस थाना आनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लगौटी के कुआ गांव में बुधवार सुबह घास काटते समय ढांक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे हर्लू नाला के पास हुआ। मृतका की पहचान 56 वर्षीय उमा देवी पत्नी टेक सिंह निवासी गांव कुआ, डाकघर लगौटी, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार उमा देवी बुधवार सुबह घास काटने के लिए घर के समीप हर्लू नाला के पास गई थी। ढांक के आसपास घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी ढांक से नीचे गिर गई। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला के खाई में गिरने का पता चलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खाई में उतरकर महिला के पास पहुंचे तो सांसें थम चुकी थीं। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आनी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।