फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   won in sports

Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में गड़ाकुफर और बास्केटबॉल में आर्मी सर्विस दिल्ली ने जीता खिताब

Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोटगढ़ में जमींदार क्लब की खेल प्रतियोगिता संपन्न, विधायक ने सम्मानित किए विजेता खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जमींदार क्लब कोटगढ़ की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कांग्रेस के जिला शिमला अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
क्लब अध्यक्ष रचित भैक सहित अन्य पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कुलदीप सिंह राठौर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गड़ाकुफर की टीम विजेता और हल्याना की टीम उपविजेता रही। बास्केटबॉल के खिताबी मुकाबले में आर्मी सर्विस दिल्ली ने ऊना की टीम को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन एकल वर्ग में आनन विजेता और अनमोल उपविजेता रहे। युगल वर्ग में आनन और उनके साथी ने पहला, जबकि सचिन और उनके साथी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम एकल वर्ग में दीपक कौशल ने खिताब जीता और अनुपाल दूसरे स्थान पर रहे। कैरम युगल वर्ग में विजय और उनके साथी ने जेडसी कोटगढ़ को हराकर जीत दर्ज की। शतरंज में संजीव ठाकुर ने पहला और परवीन वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि कुलदीप सिंह राठौर ने वॉलीबॉल की विजेता टीम को 35 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। बास्केटबॉल में विजेता टीम को 40 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये दिए गए। बैडमिंटन एकल वर्ग में विजेता को सात हजार और उपविजेता को तीन हजार रुपये, जबकि युगल वर्ग में विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। कैरम और शतरंज के विभिन्न वर्गों में विजेताओं को पांच से छह हजार रुपये और उपविजेताओं को 2,500 रुपये तक की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के उपप्रधान रमेश शर्मा, भुटी वार्ड से जोन अध्यक्ष शीतल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed