{"_id":"69c685819d55f57563061c71","slug":"modern-wood-sales-center-to-open-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156906-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में खुलेगा आधुनिक लकड़ी विक्रय केंद्र, 40 साल पुरानी मांग होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में खुलेगा आधुनिक लकड़ी विक्रय केंद्र, 40 साल पुरानी मांग होगी पूरी
विज्ञापन
ठियोग में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची लकड़ी विक्रय केंद्र का भूमि पूजन करते हुए।
विज्ञापन
. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने रखी आधारशिला
. पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास पर भी देंगे जोर : खाची
सुनील ग्रोवर
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। ठियोग के भराड़ा पंचायत में लकड़ी विक्रय केंद्र (डिपो) की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने विधिवत भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी। इसी के साथ लोगों की 40 साल पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। डिपो के लिए भूमि चयन और विकास कार्य पूरा हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया भी संपन्न कर ली गई है। वर्तमान में निर्माण कार्य जारी है। आगामी दो से तीन महीनों में स्टाफ और मशीन ऑपरेटर के लिए आवासीय व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी जाएगी। इसके बाद डिपो को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। इस केंद्र में आधुनिक कंप्यूटरीकृत आरा मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे लोगों को इमारती लकड़ी निर्धारित आकार में आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। खाची ने कहा कि ठियोग में डिपो का निर्माण ऊपरी शिमला के लोगों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 40 साल से इस मांग को उठाया जा रहा था। पदभार संभालने के बाद उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास, रोजगार और सुविधा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस मौके पर वन निगम के अधिकारी नरेश धौलटा, कांग्रेस नेता राजेंद्र वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, भराड़ा पंचायत प्रधान सोहन लाल, मनोनीत पार्षद कपिल शर्मा, रविंद्र सिंह आनंद, चेत राम शर्मा, दीप शर्मा और अशोक भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रौरू जंगल में होगा पर्यावरण संरक्षण का काम
यह डिपो रौरू का जंगल क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जहां बरसात के दौरान पूरे कस्बे का पानी आने के कारण भूमि कटाव की वजह से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। खाची ने समस्या के समाधान के लिए जल्द ही चेक डैम बनाए जाने की बात कही। इसके लिए जगह चयनित करने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। चेक डैम का एस्टीमेट तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री से धनराशि उपलब्ध करवाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू किया जाएगा
गढ़ाकूफर में होगा अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग टूर्नामेंट
केहर सिंह खाची ने बताया कि मतियाना क्षेत्र के गढ़ाकूफर में दो से तीन महीनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैराग्लाइडिंग टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश की करीब 18 टीमें भाग लेंगी। क्षेत्र में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं और विभिन्न स्थानों पर इसके लिए अवसर तलाशे जा रहे हैं। गढ़ाकूफर में वन विभाग का पहला रेस्ट हाउस करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। उन्होंने सुझाव दिया कि शिमला में बीड बिलिंग जैसी पैराग्लाइडिंग साइट विकसित की जानी चाहिए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खाची ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को मिलकर काम करना होगा। तभी क्षेत्र में संतुलित और तेज विकास संभव है।
ठियोग अस्पताल सड़क का मुद्दा भी उठाया
केहर सिंह खाची ने ठियोग सिविल अस्पताल ठियोग को जाने वाली सड़क के निर्माण में करीब तीन पेड़ों को गिराने की अनुमति न मिलने की वजह से हो रही देरी के मामले पर अपनी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया है और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मंजूरी देकर सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
Trending Videos